कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन वृद्धि को लेकर कैंप किया आयोजित

Jul 24, 2025 - 14:24
 0
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन वृद्धि को लेकर कैंप किया आयोजित

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के लगनशाह हॉस्पिटल रोड स्थित पानी की टंकी के पास स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय अल्पसंख्यक विद्यालय टाइप 1 में छात्राओं के नामांकन वृद्धि हेतु प्री पैटरी कैंप का आयोजन शाला परिवार की ओर से किया गया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल वहीद खिलजी ने विद्यालय में आयोजित होने वाले बाल किशोरी मेले, विभिन्न प्रतियोगिताओं, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, निशुल्क मिलने वाली स्टेशनरी व आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। शिक्षाविद अब्दुल रऊफ ने शैक्षिक, व्यवसायिक व गैर शैक्षिक सुविधाओं, छात्राओं की सुरक्षा व चिकित्सा सुविधा की जानकारी दी।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आमना बानो ने छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं को बारीकी से अवगत करते हुए कक्षा 6 से कक्षा 8 की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिलाने की बात कही। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान शिक्षा अधिकारी रवि राठौड़, शीशराम चनानिया, प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अय्यूब, उप प्राचार्य गिरधारी लाल, समाजसेवी गंगाराम तानाण सहित अन्य ने पेंपलेट विमोचन करते हुए विद्यालय की विशेषताएं आमजन को बताई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सुमिता, जैनब बानो, विजय लक्ष्मी, परमेश्वरी देवी, पुष्पा चौधरी, समीना परवीन, परवीन बेगम लाडो, मुन्नी देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................