विश्वजीत सिंह राजस्थान स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष पर निर्विरोध चौथी बार निर्वाचित

Jul 28, 2025 - 14:14
 0
विश्वजीत सिंह राजस्थान स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन उपाध्यक्ष पर निर्विरोध चौथी बार निर्वाचित

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल ) 27 जुलाई 2025 को जयपुर के हॉलीडे इन में  राजस्थान स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की सम्पन्न साधारण सभा की बैठक एवं नवीन प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुआ।  चुनाव में जिला हैंडबॉल संघ भीलवाड़ा के सचिव विश्वजीत सिंह कच्छावा को राजस्थान स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध लगातार चौथी बार  निर्वाचित हुए। इस पर जिला हैंडबॉल संघ भीलवाड़ा सहित राजस्थान के खिलाड़ियों में खुशी जताई है l विश्वजीत सिंह का हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है l  सिंह को नई जिम्मेदारी हैंडबॉल खेल के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है l इस जिम्मेदारी से जिले में हैंडबॉल खेल को नई दिशा व गति मिलेगी | इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ  के तेज सिंह चौहान, भारत सुवालका ,अनिल चौधरी, अजीत सिंह चुण्डावत, हेमेंद्र सिंह चुण्डावत, इमरान क़ायमखानी, राजेंद्र सिंह राणावत, केशव पतरिया,राधेश्याम पारीक (काका)  अलोक बसीटा, हर्षित गोखरु, बन्नू कँवर, निकिता कँवर,सुनीता शर्मा, श्री राम सेन, देशराज, दुर्गेश सिंह,उमा शंकर शर्मा, गोविन्द धोबी आदि ने बधाई शुभकामनायें दी l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................