भीमपुरा बांध में अवैध मत्स्य आखेट जारी, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली

May 5, 2024 - 18:01
 0
भीमपुरा बांध में अवैध मत्स्य आखेट जारी, पानी में रसायन डालकर निकाली जा रही मछली

जहाजपुर (आज़ाद नेब) शक्करगढ़ क्षेत्र के भीमपुरा बांध में इन दिनों पानी में रसायन डाल कर अवैध मत्स्य आखेट किया जा रहा है। क्षेत्र में दिन रात दर्जनों लोग मछलियां पकड़ कर बाजार में बेच रहे है।

ग्रामीणों ने बताया की बांध के आस पास सैकडो बीघा कृषि भूमि है जहा हमारे पशु चरते हे जो पानी पीने बांध में ही जाते है रात के अंधेरे में बांध के पानी में रसायन डाला जा रहा है जिससे बांध का पानी दुषित हो रहा है उस दुषित पानी को पशु पक्षी पीकर बीमार होने लगे है। बांध के पानी में डालें जा रहे रसायन से मछलियों के अलावा भी कई दूसरे जीव जंतु रसायन के दुष्प्रभाव का शिकार हो रहे।

गौरतलब है कि इस बांध का मत्स्य आखेट का टेंडर 31 मार्च को ही खत्म हो गया था ठेकेदार के जाने के बाद कई बाहरी व्यक्तियों सहित आस पास के लोग मत्स्य आखेट कर रहे है अनुमानित बांध में वर्तमान में 5 से 7 लाख की मछली बताई जा रही है बांध से निकाली जा रही इन मछलियों से सरकार के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। 

रोटेनोन सेलुलर श्वसन सहित अन्य रसायन को पानी में डालने से ऑक्सीजन की कमी की हो जाती है पानी में मछली का दम घुट जाता है यानी घातक रसायन के संपर्क में आने वाली मछलियां सतह पर आ जाती हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................