खाटू धाम बाबा के दर्शन करने 71 सदस्यों की 17 वी. पदयात्रा हुई रवाना

Jul 30, 2025 - 14:22
 0
खाटू धाम बाबा के दर्शन करने 71 सदस्यों की 17 वी. पदयात्रा हुई रवाना

रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा) 

रामगढ़ ,बाबा श्याम के दर्शन करने को खाटू के लिए 71 सदस्यों की 17वीं पदयात्रा बुधवार को रवना हुई। 71 श्याम प्रेमी भक्तों ने बाबा का ध्वज उठा कर पदयात्रा में भाग लिया।  रामगढ़ से पदयात्रा श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति व श्री श्याम सखा मंडल के तत्वाधान में रवाना हुई । श्री श्याम जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जवाहरलाल तनेजा ने बताया कि कस्बे में नवनिर्मित श्री श्यामेश्वर धाम रामगढ से  बुधवार को प्रातः मंदिर प्रांगण से 17वीं पदयात्रा रवाना हुई। जिसमें सर्वप्रथम उदासीन मंगल आश्रम टोडली के महंत ब्रह्म मुनि द्वारा बाबा श्याम के ध्वज का पूजन किया गया जिसके बाद गाजे बाजे और डीजे की धुन पर झूमते नाचते पदयात्रा को रवाना करने के लिए श्याम भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर कस्बे से बड़ी संख्या में श्रद्धालु  मंदिर पहुंचे । समिति अध्यक्ष तनेजा के अनुसार बुधवार को यात्रा का प्रथम ठहराव कटी घाटी, गुरुवार को थानागाजी, शुक्रवार को अजीतगढ़ के पास मोडरु ,शनिवार को रिंग्स तथा। 5 अगस्त को एकादशी के दिन श्याम भक्त बाबा श्याम के दरबार पंहुच अपनी पदयात्रा समाप्त कर मंदिर में ध्वज चढ़ाएंगे।
पदयात्रा के दौरान एडवोकेट दिनेश शर्मा  बंटी, अनिल जैन ,किशन सिंह पोसवाल, संदीप सेन ,चमन सैनी, रोशन सैनी, गौरव सोनी ,रेखा शर्मा , लाजवंती, अंजू शर्मा सहित अनेक श्याम भक्त मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................