कावड़िये हादसे को लेकर लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित हरसाना बिचगांव बाजार रहे बंद, उपखंड अधिकारी को सोपा ज्ञापन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
दो कांवड़ियों की मृत्यु और घायल पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा न मिले जाने के विरोध में ग्राम बिचगावा में भूख हड़ताल एवं धरना 7 वे दिन भी प्रशासन एवं सरकार की उदासीनता से जारी है। कावड़ियों की मृत्यु एवं घायलों को उचित मुआवजा नहीं दिए जाने को लेकर क्षेत्र के बिचगांव सहित हरसाना लक्ष्मणगढ़ सभी गांवों में सरकार के प्रति गहराआक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार का ध्यान अब तक हमारी पीड़ा की ओर नहीं गया है।
पीड़ित परिवार न्याय की प्रतीक्षा में धरने एवं आज 7 वे दिन भूख हड़ताल कर अस्थि विसर्जन भी नहीं कर रहा हैं, लेकिन सरकार एवं प्रशासन की बेपरवाही से सत्ता के गलियारों में केवल चुप्पी है।
यदि अब भी सरकार नहीं जागी, तो यह भूख हड़ताल और जन आंदोलन विभिन्न संगठनों द्वाराअधिक व्यापक होगा।
यदि भूख हड़ताल पर बैठे किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर जरा सी भी गिरावट आती है। तो यह सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की घोर लापरवाही का सीधा प्रमाण होगा और इसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन पर होगी, जिसे जनता कभी माफ़ नहीं करेगी। जिसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा।
इधर धौला राम जाट ने लक्ष्मणगढ़ आगमन पर बताया कि बिचगाव के भूख हड़ताल आंदोलन में कांवड़ियों को न्याय दिलाने के लिए धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश सचिव भूपत बलयान , लक्ष्मणगढ़ तहसील के अध्यक्ष रामदयाल मीणा झालाटाला, रैणी तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर किसान यूनियन के नेताओं ने आंदोलन में साथ देने का आश्वासन दिया। उन्होंने मंगलवार को एसडीम लक्ष्मणगढ़ को ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में बताया कि अगर 1 अगस्त तक कोई समाधान नहीं किया गया तो किसान यूनियन बैनर तले उग्र आंदोलन करेगा इस बीच कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो प्रशासन एवं राज्य सरकार की जिम्मेवारी होगी।
उचित पीड़ित एवं मृतकों के परिवार जनों को राज्य सरकार द्वारा मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिलने से असंतुष्ट होकर पीड़ितों के समर्थन मे बिचगांव हरसाना लक्ष्मणगढ़ व्यापार संघो ने 30 जुलाई को आज अपने-अपने प्रतिष्ठान बाजार बंद कर संयुक्त रूप से उपखंड अधिकारी लक्ष्मणगढ़ को पीड़ित पक्षो की मांग को लेकर हजारों की संख्या में लोगों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सोपा। इधर धरने एवं अनशन पर बैठे 7 वे दिन भाजपा के डॉक्टर श्यामसुंदर मीणा ने मंगलवार को भाजपा पार्टी के पदों से इस्तीफा भी दे दिया है।


