पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम 2 अगस्त को होगा आयोजित

Aug 1, 2025 - 14:36
 0
पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम 2 अगस्त को होगा आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अगस्त शनिवार को वाराणासी उत्तरप्रदेश में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर 20वीं किश्त जारी की जायेगी। जिसके तहत राजस्थान राज्य के लगभग 76 लाख से अधिक कृषकों को 1600 करोड से अधिक की राशि कृषकों के डीबीटी इनेबल बैंक खाते में हस्तान्तरित होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कृषकों के साथ संवाद करेंगे।
जिला कलक्टर कमर चौधर ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन भरतपुर जिला मुख्यालय पर प्रातः 11 बजे डीओआईटी कार्यालय के अटल सेवा केन्द्र पर लाईव वेबकास्ट के माध्यम से किया जावेगा। उन्होंने बताया कि किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले के कृषकों की भागीदारी होगी तथा विलेज नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में कृषकों को जानकारी दी जायेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................