तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025, विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का हुआ निस्तारण

Sep 25, 2025 - 13:58
 0
तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025, विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का हुआ निस्तारण

तखतगढ़ (बरकत खान) नगर पालिका तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 06, 07 व 08 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् निस्तारित 2 प्रकरण, भवन मानचित्र प्राप्त 1 प्रकरण, रहवासी क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई एवं वाणिज्यक क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई, जीवीपीएस हटाने के 5 प्रकरण, सड़क मरम्मत / सुधार के निस्तारित 1 प्रकरण, नाला/नाली मरम्मत / सुधार के निस्तारित 3 प्रकरण, स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित निस्तारित 10 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के निस्तारित 10 प्रकरण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में 2 आवेदन प्राप्त, पेयजल पाईप लाईनो के लीकेज के निस्तारित 2 प्रकरण, ऊर्जा विभाग द्वारा त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी निस्तारित 2 प्रकरण, जनाधार में उद्यतन / संशोधन के निस्तारित 3 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 1 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण (सत्यापन) करवाने वाले बच्चों के 1 प्रकरण, निस्तारित किये गये। साथ आज दिनांक 29.05.2025 को माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार के राजस्थान बांसवाडा में आयोजित सभा का अम्बेडकर भवन तखतगढ़ में लाईव प्रसारण किया जिसमें 350 से 400 के करीब आम जन उपस्थित रहे।

उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष  ललित कुमार रांकावत, उपतहसीलदार  जितेन्द्र बबेरवाल, अधिशाषी अधिकारी  मगराज चौधरी, बीजेपी नगर अध्यक्ष  रमेश कुमार उर्फ पारस सोलंकी, तखतगढ़ बी.जे.पी. महामंत्री  दिनेश कुमावत, पार्षद  देवाराम चौधरी एवं  जगदीश दमामी, पार्षदप्रतिनिधि  सुधीर चौधरी,  मुकेश सुथार , जितेन्द्र चादोरा, अन्य गण मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................