जहाजपुर में बजरी माफिया कि अवैध कमाई पर पुलिस का प्रहार, संपत्ति होगी कुर्क

Aug 2, 2025 - 14:51
 0
जहाजपुर में बजरी माफिया कि अवैध कमाई पर पुलिस का प्रहार, संपत्ति होगी कुर्क

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) अपराध की दुनिया से कमाई गई दौलत पर भी अब पुलिस का शिकंजा कसने लगा है। पुलिस ने अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चोरी, धोखाधड़ी, अवैध बजरी खनन और सूदखोरी जैसे अपराधों में लिप्त छह कुख्यात अपराधियों की संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

पुलिस के मुताबिक सुरेन्द्र सिंह पिता नाहर सिंह राजपूत निवासी पंचानपुरा जो अवैध बजरी खनन व परिवहन जैसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं, अपराधी द्वारा कृत्य कर अवैध सम्पति अर्जित की हैं। अवैध सम्पति को चिन्हित कर कुर्की के लिए 107 बीएनएसएस के तहत न्यायालय में इस्तगासा पेश किया जायेगा। उक्त अपराधी के विरूद्ध 02 प्रकरण दर्ज हैं।

  • एसपी का सख्त संदेश

गौरतलब है कि एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों की संपत्ति को चिन्हित कर उसे जब्त करने की कार्रवाई में कोई ढील न बरती जाए। उन्होंने कहा कि, "अपराध से अर्जित अवैध संपत्ति जब्त कर ही अपराधियों की कमर तोड़ी जा सकती है। यह कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है, जल्द ही अन्य थानों में भी ऐसे मामलों पर कठोर कदम उठाए जाएंगे।"

पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, और आमजन में विश्वास बढ़ा है कि कानून अब केवल सजा नहीं, बल्कि अपराध की जड़ पर भी चोट कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................