वन एवं पर्यावरण अभियान का कार्यक्रम हुआ आयोजित
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे में शक्ति केंद्र महात्मा ज्योतिबा फुले के बूथ संख्या 178 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के आवहान पर चलाई जा रहे वन एवं पर्यावरण अभियान तथा एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल उदयपुरवाटी के बूथ संख्या 178 पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया l जिसमें कई छायादार पेड़ लगाए गए तथा स्थानीय कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई l इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक सैनी, आईटी प्रमुख प्रदीप कुमार ,धनाराम सैनी ,भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नितेश सैनी ,समुद्र सैनी ,सुमेर सिंह ,राहुल ओला सैनी प्रियांशु सैनी, लकी सैनी आदि उपस्थित रहे l


