नितिन तंवर का नीट में चयन होने पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने किया स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के वार्ड नंबर 2 ढाणी चोचू हाला निवासी एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के पुत्र नितिन तंवर का नीट में चयन होने पर पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी जी ने उनके निवास स्थान पर जाकर नितिन तवर को साफा व माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत व अभिनंदन किया l नितिन तंवर के पापा लक्ष्मण सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन तंवर ने नीट परीक्षा प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त की है तथा ऑल इंडिया मे 16664वी रेक हासिल की है l ओबीसी वर्ग में 7372 वी रैंक हासिल की हैl इस मौके पर मंडल महामंत्री अशोक सैनी, धनाराम सैनी, झाबर मल सैनी, प्रदीप कुमार ,नितेश सैनी, प्रियांशु, लकी सैनी, जयप्रकाश तंवर, सुमेर सिंह ,समुद्र सैनी, ममता देवी, सुनीता देवी ,धर्मा देवी व मैना देवी आदि उपस्थित थे l