तखतगढ़ में 'एक शाम शनिदेव के नाम' भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, नए मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

Jun 28, 2026 - 15:14
 0
तखतगढ़ में 'एक शाम शनिदेव के नाम' भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, नए मंदिर निर्माण का लिया संकल्प

- तीन साल बाद आयोजित हुई भव्य भजन संध्या, गायक मनीष परिहार 'तगतगढ़ रत्न' से सम्मानित

- श्रद्धालुओं ने मंदिर पुनर्निर्माण के लिए खोला दिल, आर्थिक और सामग्री सहयोग की झड़ी लगी

तखतगढ़। (संवाददाता) कस्बे के डाकलो का वास मस्जिद के पास स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर परिसर में शनिवार, 26 जून की शाम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। यहाँ शनिदेव युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित "एक शाम शनिदेव के नाम" विशाल भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर रहे।

मनीष परिहार के भजनों पर झूमे श्रद्धालु भजन संध्या में राजस्थान के विख्यात देशी भजन कलाकार मनीष परिहार एंड कम्पनी ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। उनके भजनों पर श्रद्धालु खुद को झूमने से नहीं रोक पाए और पूरा परिसर शनिदेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए गायक कलाकार मनीष परिहार को पालिका नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा और श्री ठाकुर जी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरसाराम कुमावत द्वारा 'तगतगढ़ रत्न' उपाधि से सम्मानित किया गया।

भव्य मंदिर निर्माण के लिए आगे आए भक्त शनिदेव मित्र मंडल के अध्यक्ष अनराज मेवाड़ा ने बताया कि लगभग तीन वर्षों के अंतराल के बाद इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंडल द्वारा प्राचीन मंदिर के स्थान पर नए भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प रखा गया और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की गई। इस आह्वान पर शनिभक्तों ने खुलकर अपनी श्रद्धा अनुसार आर्थिक सहयोग और निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणाएं की। घोषणा करने वाले दानदाताओं का ट्रस्ट अध्यक्ष नरसाराम कुमावत द्वारा दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिका नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा, तखतगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष फुटरमल सुथार, पार्षद भंवर मीना, ठाकुर जी मंदिर कमेटी अध्यक्ष नरसाराम कुमावत, रमेश माली, अर्जुन सरगरा, संजय सरगरा, रकबाराम सुथार, नैनाराम लखारा, रतनलाल देवासी, राजेश बारिया, दिनेश हीरागर, राजाराम देवासी, विजय जैन, भंवरलाल हीरागर, प्रकाश हीरागर, जितेश वाल्मीकि, तोलाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी को मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है