टैगोर फाउंडेशन स्कूल व क्रिएटिव प्ले स्कूल में हर हषोल्लास मनाया स्वतंत्रता दिवस
डायरेक्टर शैतान सिंह टांक व प्रधानाध्यापक सोनू सर ने किया ध्वजारोहण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l सरकारी कार्यालय एवं निजी आवासों पर भी तिरंगा लहराया गया l कस्बे में चुंगी नंबर तीन पर स्थित टैगोर फाउंडेशन स्कूल में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सैनी उर्फ़ सोनू सर ने ध्वजा रोहण किया l श्री कृष्ण गौशाला के पास स्थित क्रिएटिव प्ले स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के डायरेक्टर शैतान सिंह टांक नेट ध्वजारोहण किया l इस दौरान विद्यालय के अध्यापक राम सिंह सैनी, महेंद्र कुमार स्वामी, राहुल सैनी, सुमेर सिंह, क्रिएटिव प्ले स्कूल की वरिष्ठ अध्यापिका सुश्री नेहा सैनी ,सुश्री अंतिम सैनी, सुश्री संगीता कुमावत, सुश्री निशा कंवर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l


