गोपाल विजयवर्गीय को दिल्ली में राष्ट्रीय रक्तविर सम्मान: अतंराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा किया गया राष्ट्रीय रक्तविर सम्मान समारोह
गुरला :-(बद्रीलाल माली ) अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा दिल्ली स्थित होटल अशोक में राष्ट्रीय रक्तविर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें भीलवाडा के रक्तविर सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के जनक गोपाल विजयवर्गीय को रक्तविर सम्मान से सम्मानित किया गया । अन्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, अति विशिष्ठ अतिथि माननीय विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार की अनुपस्थिति में
अति विशिष्ट अथिति माननीय कवींद्र गुप्ता उपराज्यपाल लद्दाख, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष आईवीएफ द्वारा सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव एवं हर पंचायत रक्त पंचायत अभियान के संस्थापक गोपाल विजयवर्गीय को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृट कार्यो के लिए एवं 86 बार रक्तदान एवं प्लेट्लेट्स दान के लिए माननीय राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल उत्तराखंड अशोक मित्तल पंजाब, श्रीमती धर्मशीला गुप्ता बिहार, सुजीत कुमार उड़ीसा, रामेश्वर कुमार आसाम लोकसभा सदस्य माननीय दामोदर अग्रवाल भीलवाडा राजस्थान , सुधीर गुप्ता मध्यप्रदेश, संजय जयसवाल बिहार, अतुल गर्ग उत्तरप्रदेश, ब्रजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़, सुदामा प्रसाद बिहार, मन्नालाल रावत उदयपुर, पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया । गोपाल विजयवर्गीय ने माननीय भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल एवं अंतरास्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन का इस भव्य रक्तविर सम्मान समारोह के आयोजन से देशभर के रक्तविरो का मिलन करवाने एवं नई प्रेरणा प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया ।