जहाजपुर में इंडोर स्टेडियम के लिए 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित; जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 99 वर्ष के लिए हुआ आवंटन

Aug 8, 2026 - 19:54
 0
जहाजपुर में इंडोर स्टेडियम के लिए 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित; जिला कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 99 वर्ष के लिए हुआ आवंटन

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कलेक्टर ने 1 हेक्टेयर भूमि आवंटित करने का आदेश जारी किया है। 

उपखंड अधिकारी जहाजपुर से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर जिला कलेक्टर ने यह भूमि जिला खेल अधिकारी एवं जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केन्द्र भीलवाड़ा के पक्ष में इंडोर स्टेडियम, जहाजपुर के लिए आवंटित की है।

जारी आदेश के अनुसार आवंटित भूमि ग्राम पांचा का बाड़ा पटवार मंडल, तहसील जहाजपुर में स्थित है। भूमि का खसरा नंबर 2443 है तथा इसका कुल क्षेत्रफल 9.4534 हेक्टेयर है, जिसमें से 1.0000 हेक्टेयर भूमि इंडोर स्टेडियम के लिए आवंटित की गई है। भूमि का वर्गीकरण चारागाह-II बताया गया है।

आदेश में भूमि बीसलपुर परियोजना के विस्थापितों की कृषि एवं पुनर्वास कॉलोनी के प्रयोजनार्थ आरक्षित भूमि है। सरकारी भूमि आवंटन नियमों के तहत इसे सार्वजनिक उपयोग के भवन निर्माण के लिए आवंटित किया गया है।
भूमि का आवंटन 99 वर्ष की अवधि के लिए नि:शुल्क किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भूमि का उपयोग केवल उसी प्रयोजन के लिए किया जाएगा, जिसके लिए आवंटन किया गया है। निर्माण कार्य प्रारंभ होने के बाद भूमि का अन्य उपयोग नहीं किया जा सकेगा।

जिला कलेक्टर ने आवंटन की शर्तों की पालना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिला खेल अधिकारी, जिला खेल-कूद प्रशिक्षण केन्द्र जिला भीलवाड़ा को सौंपी है। आदेश में यह भी कहा गया है कि आवंटित भूमि पर निर्मित भवन एवं परिसर का उपयोग सार्वजनिक कार्य के लिए किया जाएगा।
इंडोर स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन होने से जहाजपुर क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद बढ़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है