रक्तवीर और समाजसेवी सुरेश एम देवासी लांबिया के जन्म दिवस (27अगस्त)के उपलक्ष में रक्तदान शिविर
तखतगढ़ (बरकत खा)
जिला पाली बांगड़ हॉस्पिटल पाली बुधवार को रक्तवीर और समाजसेवी सुरेश एम देवासी लांबिया के जन्मदिवस (27 अगस्त)के उपलक्ष में है विशाल रक्तदान शिविर का पाली बांगड़ अस्पताल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रबारी समाज जागृति सेवा समिति एवम टीम सुरेश एम देवासी लांबिया के नेतृत्व में युवाओं द्वारा रक्तदान किया जाएगा।
शिविर के सयोजक सुदर्शन देवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार 13 वर्षों से यह 39 वा रक्तदान शिविर आयोजित होने जा रहा है, सुरेश एम देवासी स्वयं 28वी बार रक्तदान करने जा रहे है। शिविर को लेकर देवासी क्रांति संगठन राज , टीम सुरेश एम देवासी के सभी कार्यकर्ता मांगीलाल सुमेर,अर्जून पनोता,भावेश सादड़ी, मनीष जावा, जगदीश खैरवा, सुखदेव देवासी, दिनेश देवासी महामंत्री शिवाजी मण्डल,मांगीलाल देवासी गिरादड़ा,मदन परमार, मोहन देवासी, जगदीश देवासी,मनोहर सीरवी मण्डल अध्यक्ष हेमावास, घेवर देवासी सभी कार्यकर्ता जुटे हुए है।


