ग्यारह हजार बिजली का तार टूट कर गिरने से बकरी की मौत
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) :- नारायणपुर कस्बे के निकट ढाणी बागावाली में ग्यारह हजार वोल्टेज बिजली का तार टूट कर गिरने से सुमन देवी पत्नी मोहनलाल की एक बकरी की मौत हो गई। बकरी करंट से मौत के बाद पिडित परिवार में कोहराम मच गया। इस हादसे में चरवाहा दीपू गोठवाल बाल-बाल बच गया। दीपू के पिता मोहनलाल गोठवाल ने बताया कि कई बार बिजली विभाग को पुराने तारों के बारे में कई बार सूचित किया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।उन्होने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुराने तारों को समय रहते बदल दिया गया होता तो आज यह हादसा नहीं होता और बकरी की करंट से मौत नहीं होती। पीड़ित परिवार ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। परिवार ने पुरानी बिजली की लाइन को बदलने की भी मांग की है।