रैणी क्षेत्र के बिजली ठेकेदारकार्मिको ने वेतन बढाने व पीएफ के लिए रैणी एईएन को दिया ज्ञापन

Aug 26, 2025 - 15:16
 0
रैणी क्षेत्र के बिजली ठेकेदारकार्मिको  ने वेतन बढाने व पीएफ के लिए रैणी एईएन को दिया ज्ञापन

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना 

अलवर के रैणी-उपखंड मुख्यालय पर स्थित रैणी एईएन कार्यालय पर  क्षेत्र के सभी ठेकेदार बिजली कर्मचारियो के द्वारा एक यूनियन के रूप मे एक साथ मिलकर एईएन अकबर सिंह को लिखित ज्ञापन सौंपकर बताया है कि हमारा वेतन साढे तेरह हजार रुपए से बढाकर अट्ठारह हजार रुपए किये जावे (जैसा कि एफआरटी वालो का है 18 हजार रुपए प्रति माह) और हमे जब ठेकेदार ने काम पर लगाया था उस समय हमे 12 प्रतिशत पीएफ जमा के लिए बोला गया था और अब 44 रूपये पीएफ काट रहा है इसलिए हमारी यह मांग मानी जावे और नही तो 01 सितम्बर 2025 से हम सभी एक साथ पूरे रैणी क्षेत्र के ठेकेदार कर्मचारीगण काम छोड़कर चले जायेगे। 
यह मांग हमारी जायज मांग है और हमारी इस मांग को जरूर जरूर स्वीकार किया जावे अन्यथा हम सभी मिलकर एक साथ काम छोड़कर चले जायेगे जिसके लिए जिम्मेदार प्रशासन होगा। इधर इस सम्बन्ध मे रैणी बिजली विभाग एईएन अकबर सिंह से बातचीत की तो एईएन ने बताया कि इनका यह मामला अलग है और इस सम्बन्ध मे इनके कॉन्ट्रैक्टर से बात करेंगे। 
मिडिया को यह सारी जानकारी रिन्कु राम मीना रैणी जीएसएस के द्वारा सभी ठेकेदार यूनियन कर्मचारियो के निर्देशन मे दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................