नीमला में हनुमानजी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पद दंगल व भंडारा हुआ, वन मंत्री ने मेले का किया शुभारंभ

Aug 26, 2025 - 15:23
 0
नीमला में हनुमानजी के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पद दंगल व भंडारा हुआ, वन मंत्री ने मेले का किया शुभारंभ

सकट. क्षेत्र के नीमला गांव स्थित डूंगरी वाले हनुमानजी मंदिर में मंगलवार को हनुमानजी का एक दिवसीय वार्षिक मेला भरा। मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा रहे। उन्होंने विधिवत हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर मेले की शुरुआत की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मंत्री शर्मा को मंदिर तक जाने वाले मार्ग और परिक्रमा पथ पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर तक पहुंचने का रास्ता बेहद संकरा और जर्जर है, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंत्री ने ज्ञापन प्राप्त कर जल्द ही मामले की जांच करवाने और आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में पद दंगल व भंडारे का हुआ आयोजन: मेले में पद दंगल व भंडारे का आयोजन किया गया।

समाजसेवी हरिओम पांडू ने बताया कि पद दंगल कार्यक्रम मे झण्डू राम मीणा शेखपुरा एवं जगन मीणा डेडान एण्ड पार्टी के कलाकारों के द्वारा हनुमानजी शिव पार्वती सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र राजा भर्तृहरि नरसी जी का भात रामायण महाभारत आदि ग्रंथों के साथ ही अन्य देवी देवताओं की धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं की प्रस्तुतियां देने के साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति बालिका शिक्षा दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को मिटाने के लिए गायन के माध्यम से लोगों को संदेश दिया। इस मौके पर हनुमान जी की सुगंधि फूलों से मनमोहक झांकी सजाई गई और मंदिर को सुगंधित फूलों व रोशनी से सजाया गया। मेले में दर्शनों के लिए कई श्रद्धालुओं कनक दंडवत देते हुए हनुमान जी के मंदिर पहुंचे। वहीं मेले के मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। मेले में की खरीददारी: मेले के दौरान लगी प्रसाद खान पान खिलौने सिंगार व घरेलू सामान की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की व बच्चों ने झुला झुलसकर चाट पकौड़ी का लुत्फ उठाया। मंच संचालन धर्म सिंह गुर्जर ने किया। मेला कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजगढ़ प्रधान प्रतिनिधि जयप्रताप सिंह राठौड़ व पंचायत समिति सदस्य सविता शर्मा रही। अध्यक्षता नीमला सरपंच पिंकी देवी मीणा व जावली का बाढ़ सरपंच श्रीराम मीणा ने की।

  •   राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................