धोलागढ़ में मीणा धर्मशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय, 8-10 मई के बीच होगा भूमि पूजन

Apr 5, 2026 - 18:56
 0
धोलागढ़ में मीणा धर्मशाला निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय, 8-10 मई के बीच होगा भूमि पूजन

कठूमर (कमलेश जैन) जनजाति मीणा विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को मीणा धर्मशाला धोलागढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व सरपंच प्रभु दयाल मीणा ने की। बैठक में समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मीणा धर्मशाला धोलागढ़ के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन (नींव मुहूर्त) 8 मई, 9 मई अथवा 10 मई 2026 में से किसी एक शुभ तिथि को तय कर विधिवत किया जाएगा। इसके लिए समिति द्वारा जल्द ही अंतिम तिथि घोषित की जाएगी।
बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक रमेश मीणा (निवासी खेड़ा) ने धर्मशाला निर्माण के लिए ₹1,21,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की। उनके इस योगदान की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की। साथ ही उन्होंने समाज में एकजुटता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
इसके अतिरिक्त, धोलागढ़ स्थित देवी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मीणा धर्मशाला के सामने पेयजल की व्यवस्था हेतु प्याऊ लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि जनजाति मीणा विकास समिति की अगली बैठक 18 अप्रैल 2026 को मीणा धर्मशाला धोलागढ़ में आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक का समापन समाज में एकता, सहयोग एवं विकास के संकल्प के साथ किया गया।
इस मौके पर महामंत्री धर्म सिंह मीणा, प्रेम प्रकाश मीणा (न्यालीवास), कमल सिंह मीणा (लाटकी), कोषाध्यक्ष महावीर मीणा, रमेश चंद्र मीणा, रामनिवास मीणा (चैनपुरा), रामकृष्ण मीणा (चैनपुरा), धंसीराम मीणा (गुडवास), राकेश मीणा (भनोकर), भरत लाल मीणा (बैतूलकला), कैलाश चंद मीणा (हाजीपुर), रतन सिंह मीणा (हाजीपुर), सुवालाल मीणा (नाटोज), मोतीलाल मीणा (हाजीपुर), हजारी मीणा (रामगढ़), फूल सिंह मीणा (रामगढ़), हरिमन मीणा (भनोखर), अमर सिंह मीणा (बेहतू), किरोड़ी लाल मीणा (भनोखर), रामेश्वर मीणा (रामगढ़), हरिश्चंद्र मीणा (खेड़ली तरफ लुनिया), सुखराम मीणा (बेहतू कला), रतनलाल मीणा (गुडवास), रघुवीर मीणा, राम सिंह मीणा (बैतूल कला), जगदीश मीणा (गुडवास), रामप्रसाद मीणा (नूनिया), मंगू राम मीणा (गुडवास), प्यारेलाल मीणा एवं बाबूलाल मीणा सहित अन्य समाज बंधु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................