विधायक रमेश खींची ने कांकरोली की स्कूल में निर्मित दो कमरों का किया लोकार्पण

Oct 16, 2025 - 14:10
 0
विधायक रमेश खींची ने कांकरोली की स्कूल में निर्मित दो कमरों का किया लोकार्पण

कठूमर/ दिनेश लेखी।   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काकरौली में समसा द्वारा निर्मित दो कमरा मय बरामदा एवं जीना निर्माण कार्य का गुरूवार को विधायक रमेश खींची ने लोकार्पण किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बताया कि समसा द्वारा 26 लाख रुपए से विद्यालय में प्रयोगशाला के लिए निर्मित दो कमरों मय जीना एवं बरामदा का विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस मौके पर विधायक खींची ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, निरंतर प्रयास करना होता है। उन्होंने कहा कि गांव के विकास कार्यो के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस दौरान स्थानीय सरपंच ने विधायक सहित सभी अतिथियों का साफा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज, हरवीर सरपंच, सरपंच, प्रतिनिधि रणवीर चौधरी, कल्लूराम सरपंच, गुड्डू शर्मा सरपंच, जोरमल जाटव सरपंच, सरपंच प्रशांत जाटव, सियाराम गुर्जर मंडल अध्यक्ष, समय सिंह चौधरी, सरपंच , रमेश चौधरी, देवेंद्र चौधरी, प्रकाश चौधरी, राजेश गुर्जर, मोहनलाल शर्मा, बिजेंदर खींची सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................