भाजपा ने निकाला मौन जुलूस, दिया धरना , किया प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला
झुझुनू (अरुण कुमार)
बिहार में राजग एव कांग्रेस की जनसभा में सार्वजनिक मंच पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत माता के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में शहीद स्मारक से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट के समक्ष धरना प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूँका । जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष के नेताओं ने राजनीति के स्तर को खो दिया है । प्रधानमंत्री मोदी की दिवंगत माता जिन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया था ऐसी विभूति को अपशब्द कहने वाले व मंच पर उपस्थित रहे राहुल गांधी को सार्वजनिक माफ़ी मांगनी चाहिए । ये कांग्रेस व विपक्षी दलों की अपने संस्कारों से नीचे गिरने की पराकाष्ठा है । इस मौके पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विश्वंभर पुनिया, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, सुनील लाम्बा, शेर सिंह निर्बाण, जिला मंत्री महावीर ढाका, सुनीता स्वामी, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, पूर्व प्रधान विमला चौधरी, बगड़ चैयरमेन गोविंद सिंह राठौड़, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह मठ, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज श्योरान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, मुरली मनोहर शर्मा पिलानी, अनीता जांगिड़, अजय चाहर, लीलाधर जाखड़, विकास भालोटिया, नगर महामंत्री रवि लांबा, दलीप सैनी, विजेंद्र हतवाल, नगर उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी, शंभु नेहरा, श्रीराम सैनी, दयाराम सैनी, उमाशंकर महमिया, मुकेश सैनी, महेन्द्र सैनी, सुरेंद्र सैनी, संजय मोरवाल, मण्डल अध्यक्ष हर्ष वर्धन, नरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र ठेकेदार, महेन्द्र धायल, सुरेश सैन, जे पी चौधरी, एडवोकेट हनुमानसिह महला, इंदु जांगिड़, ज्योति भारद्वाज खेतड़ी, ओमप्रकाश सोनी मँडरेला, राजकुमार जांगिड़ सुल्ताना, कपिल शर्मा मुकुंदगढ़, बाबूलाल सैनी नवलगढ़ ग्रामीण, भूपेंद्र शेखावत, परमजीत कुलहरी, जितेंद्र महला, प्रकाश जांगिड़, योगी, खलील सिलावट, महेंद्र सोनी, आर सी शर्मा, कपिल सोनी , भीखा भाई सहित बड़ी संख्या में जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।