कुंड मौहल्ले में झूल रहे हैं विधुत के करंट युक्त तार हो सकता है बडा हादसा
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
कस्बे के कुंड मौहल्ले में कुछ स्थानों पर विधुत के करंट युक्त तार झूल रहे हैं। इनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।
नागरिकों ने बताया कि कुंड मौहल्ले की धोबिन वाली गली के आगे मुख्य विधुत लाईन जा रही है इसके तार नीचे होने के साथ झूल रहे हैं।जब कभी पानी से भरे टैंकर, सामान से भरे वाहन इस विधुत लाईन के नीचे से गुजरती है तो तारों के छूने की संभावनाएं रहती है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। प्रबुद्ध नागरिकों ने विधुत वितरण निगम के अधिकारियों से विधुत लाईन के तारों को ऊंचा करा कसवाने की मांग की है।