मिशन शक्ति अभियान तहत महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
कठूमर सीडीपीओ कार्यालय पर हुई कार्यशाला आयोजित
कठूमर (दिनेश लेखी) महिला एवं बाल विकास महिला अधिकारिता विभाग कठूमर की ओर से मिशन शक्ति योजना संकल्प एचईडब्लू मिशन शक्ति के तहत जागरुकता अभियान के अंतर्गत गुरूवार को कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपनिदेशक महिला अधिकारिता अलवर की प्रेरणा पर सुपरवाइजर विष्णुदत्त शर्मा द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं मिलने वाले लाभ के अनुसार लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत मिलने वाले 1.5 लाख रुपये, उडान योजना के तहत मुफ्त सेनेटरी नेपकिन, महिलाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए लोन की स्कीम मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, सरकार द्वारा महिला शिक्षा हेतु समर्पित योजनाएं जैसे शिक्षा सेतु के तहत मुफ्त आरएससीआईटी, दसवीं बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यशाला में एमएसएसके की विधिक काउंसलर कनकमाला शर्मा व हिमानी शर्मा ने महिलाओं एवं साथिनो को विभिन्न तरह महिला संरक्षण कानूनों में घरेलू हिंसा से संरक्षण , कार्यस्थल पर संरक्षण, पोक्सो एक्ट, साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्हें यह समझाया कि किस प्रकार समाज में जागरूकता लानी है। और इन अपराधों से समाज की युवा पीढी को कैसे बचाना है।
कार्यक्रम में साथिन रुचि रानी द्वारा जाजम बैठकों द्वारा होने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में समझाया गया।