स्वायत्त शासन विभाग शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा: 04 सितम्बर से 14 सितम्बर तक होगा आयोजन

Sep 11, 2025 - 13:17
 0
स्वायत्त शासन विभाग शहरी सेवा शिविर 2025 सेवा पखवाड़ा: 04 सितम्बर से 14 सितम्बर तक होगा आयोजन

अंता (शफीक मंसूरी ) अंता  नगर ने पालिका राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में जिले में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह जाटव ने बताया कि इस सेवा पखवाड़े का उद्देश्य नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। इस शिविर के दौरान नगर पालिका की ओर से कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे जो निम्न प्रकार है अभियान के अंतर्गत किये जाने वाले कार्य के आवेदन
शहर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सम्पूर्ण शहर की साफ-सफाई। सीसी/डामर सड़क मरम्मत व पेच वर्क के कार्य। शहरी निकायों में स्ट्रीट लाईटों को दुरस्त किया जावेगा, अन्धेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जावेगा।प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव।यू.डी. टैक्स जमा करवाने का कार्य। लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी किये जायेगें।नालियों की मरम्मत, फेरोकवर व मैन हॉल्स की मरम्मत, सीवर लाईन के लिकेज की मरम्मत। जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन/फायर एन. ओ. सी. ट्रेड लाईसेंस/साईनेज लाईसेंस / सीवर कनेक्शन/ओ. एफ. सी-मोबाईल टावर एन. ओ. सी. ई. डब्लयू, एस. प्रमाण पत्र आदि जारी करना।अनुमोदित योजनाओं के पट्टे/69-ए, 54-ई 50-बी, 60-सी के अंतर्गत पट्टे/उपविभाजन-पुर्नगठन/भू-उपयोग परिवर्तन/नामान्तरण/खांचा भूमि/लीज मुक्ति प्रमाण पत्र/भवन निर्माण स्वीकृति आदि प्रकरणों का निस्तारण। विभित्र विभागों की फ्लैगशिप जनहित योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति जारी की जावेगी। विद्यालय, आंगनवाड़ी एवं अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यकरण।
अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं विकलांग पेंशन आदि के आवेदन प्राप्त कर आम जनता को लाभांवित किया जायेगा।
पीएम और सीएम स्वनिधि योजना के लक्ष्य अनुरूप नए आवेदन प्राप्त किए जाएँगे एवं लम्बित आवेदन प्रकरणों को ऋण वितरण किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए Isg.urban.rajasthan.gov.in पर जायें

मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी
जरूरत मन्द एवं असहाय परिवारों से सम्बद्ध असंगठित सेवा क्षेत्र के श्रमिक जैसे गिगवर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर्स, डोमेस्टिक वर्कर, भवन निर्माण श्रमिक, हॉकर्स, वेस्ट वर्कर, रेग पिकर, दस्तकार आदि जिन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत लाभ देय नहीं है।
योजना में पात्रता
आयु सीमा 18 से 60 वर्ष होने के साथ राजस्थान का मूल निवासी हो।
आवेदक के पास स्थानीय शहरी क्षेत्र का जनाधार कार्ड होना अनिवार्य होगा। लाभार्थी के पास कार्य का सम्बन्धित विभाग द्वारा जारी अनुज्ञा-पत्र हो। 
योजना के अन्तर्गत लाभ
बैंक ऋण पर राज्य सरकार द्वारा 07 प्रतिशन व्याज अनुदान देय होगा।
योजना के लाभार्थियों को तीन चरणों में क्रमशः 10000, 20000 एवं 50000 रूपये का ऋण दिया जावेगा, जिसकी पुर्नभुगतान अवधि क्रमशः 12 माह, 18 माह एवं 36 माह होगी
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाई आवेदन लाभार्थी अपने जनाधार के माध्यम से एसएसओ पोर्टल / एम के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर सकता है।
आवश्यक दस्तावेज 
आवेदन पत्र के साथ जनाधार/आधार कार्ड, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शपथ पत्र तथा व्यवसाय का अनुज्ञा पमाण-पत्र आदि संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
आवेदन की जाँच 
ऑनलाईन आवेदन की जाँच के पश्चात, पात्र आवेदनों को नगरीय निकाय द्वारा संबंधित बैंक को ऑनलाईन ही अग्रेसित किया जावेगा।पात्र व्यक्ति शिविर में योजना का लाभ उठावें कार्यवाहक अधिशासी  अधिकारी सहायक अभियंता महेंद्र सिंह जाटव, कनिष्ठ अभियंता मनीष मालव, निर्माण शाखा बाबू महेश शर्मा, चंद्रमोहन वैष्णव, सफाई निरीक्षक दौलतराम खुशवाह भूमि शाखा प्रभारी जगदीश सुमन, महावीर मीणा, केशियर, राधेश्याम, हेमंत शर्मा ने शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................