तखतगढ़: गौशालाओं में फर्जीवाड़े रोकने को लेकर प्रशासन अलर्ट, दो गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर किया भौतिक सत्यापन

Oct 14, 2026 - 19:45
 0
तखतगढ़: गौशालाओं में फर्जीवाड़े रोकने को लेकर प्रशासन अलर्ट, दो गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर किया भौतिक सत्यापन

तखतगढ़/ पाली (बरकत खां): प्रदेश में गौशालाओं के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी कड़ी में तखतगढ़ उप तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल के नेतृत्व में एक जांच टीम ने क्षेत्र की दो प्रमुख गौशालाओं का औचक निरीक्षण कर उनका भौतिक सत्यापन किया।

इन गौशालाओं की ली गई जांच रिपोर्ट जांच टीम में शामिल पशु चिकित्सक डॉ. उम्मेद सिंह (तखतगढ़) और डॉ. हिमांशु शर्मा (ढोला) ने मौके पर पहुंचकर बसंत स्थित कामधेनू गौशाला और बाबा गांव स्थित ठीकरनाथ गौशाला का बारीकी से निरीक्षण किया।

  • कामधेनू गौशाला (बसंत): यहां मौके पर भौतिक गणना के दौरान कुल 388 पशु पाए गए। इस दौरान बिहारीलाल और सिंह के सानिध्य में व्यवस्थाओं की जांच की गई।

  • ठीकरनाथ गौशाला (बाबा गांव): यहां जांच में कुल 210 पशु मौजूद मिले। इस गौशाला में अमृतलाल के सानिध्य में टीम ने रिकॉर्ड और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

रिकॉर्ड, चारे-पानी और वीडियोग्राफी से हुई जांच प्रशासनिक टीम ने गौशालाओं के पुराने संधारित रिकॉर्ड, चारे, पानी, पशुआहार और छाया के प्रबंधों की गंभीरत से जांच की। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए टीम द्वारा प्रत्येक पशु की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, ताकि भौतिक स्थिति और दस्तावेजों का मिलान पूरी तरह सटीक बैठ सके। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र की अन्य गौशाला संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................