ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन सुमेरपुर की कार्यकारिणी बैठक हुई आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खान) नेशनल हाईवे रोड स्थित होटल गाँव सिंदरू पर एक होटल पर ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन सुमेरपुर की कार्य कारिणी मीटिंग रखी गई l कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्रजी वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर लापोद ने की और मंच संचालन वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर हसमुखजी सीएचसी सान्देराव ने किया l ब्लॉक नर्सिंग एसोसिएशन को चलाने और नियंत्रण हेतु ब्लॉक सुमेरपुर के नव चयनित कार्यकारिणी मे नवीन सदस्यों को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार कर नवीन सदस्यों को नियुक्त कर पदभार और गोपनीयता की शपथ दिलवाई l
कार्य करिणी विस्तार मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा SNO सीएचसी सांडेराव, महासचिव सचिव पद पर हस मुख जी परमार SNO सीएचसी सांडेराव,दामोदरजी वैष्णव SNO पीएचसी पावा, हीरारामजी SNO सीएचसी तखतगढ़, दिनेश मालवीय SNO एसडीएच सुमेरपुर, नरपत सिंह SNO एस डी एच सुमेरपुर, दामोदर प्रसाद SNO पीएचसी पावा, शेषा राम SNO सीएचसी कोसेलाव, मनसा राम SNO सीएचसी कोसेलाव कोषाध्यक्ष पद भार परशुराम जी SNO सीएचसी तखतगढ़ सचिव पद भार प्रवेन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, परबत नर्सिंग ऑफिसर सुमेरपुर, महेंद्र कुमार नर्सिंग ऑफिसर पीएचसी बांकली, शहाबुद्दीन गोरी सीएचसी चानोद, शहजाद खान वेलीम नर्सिंग ऑफिसर चानोद, गजेंद्र सिंघाड़िया, जगदीश खोरवाल, अशोक कुमार सीरवी, महेंद्र जोशी, अनुज शर्मा, मीना कुमारी, अशोक परिहार और सलाहकार पद भार सीएचओ प्रकाश त्रिवेदी, वचना राम भाटी, भरत कुमार, नरेश कुमार, कुयाराम, नरेश कुमार, दुदा राम देवासी, कोर्डिनेटर पदभार वीरेंदर सीरवी, अलिस वेर्गिस, उषा जोधा, अम्बा देवी, नसीम बानो, सलामत अली, हेमराज जीनगर, रोहित कुमार, भंवर लाल SNO को नियुक्त किया है जो अध्यक्ष के नेतृत्व मे ब्लॉक संगठन के कार्यक्रम को संभालेंगे l अध्यक्ष महोदय ने सर्व प्रथम सभी निवेदन किया कि सरकार के लक्ष्य और सरकार और मरीजो के काम को प्राथमिकता से करना है l
दीपावली अवसर पर सम्पूर्ण ब्लॉक की स्नेह मिलन की तरह विशेष जनरल मीटिंग रखी जाएगी l आगामी जनरल बैठक मे आवश्यकता पड़ने पर सभी से सहयोग राशि का निवेदन किया जायेगा l हीराराम वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर सीएचसी तखतगढ़ ने आगामी कार्यकारिणी बैठक हेतु रिफ्रेश मेन्ट की व्यवस्था की घोषणा की l
अध्यक्ष ने बताया कि सभी साथ मे चले और संगठन मे प्रेम की भावना से जुड़ेंगे तो ब्लॉक टीम की एक पहचान बनेगीl और ब्लॉक के सभी कैडर को जोड़कर एक मजबूत संगठन बनाने का आश्वासन दिया है l दामोदर जी ने सभी को मिलकर और रुपरेखा के साथ आगामी बैठक करने की सलाह दी l कार्यक्रम मे सभी क्षेत्र से नर्सिंग कार्मिक ने दिल से भाग लिया l और सभी के लिये स्वरुचि भोज की व्यवस्था परशुराम एस एन ओ तखतगढ़ की तरफ से की गई l
हेमराज जीनगर और भंवर लाल एसएनओ सुमेरपुर ने ब्लॉक स्टॉफ को निवेदन किया कि जितने भी सेवानिवृत होते है उनकी तरफ से सेवानिवृत माह मे ब्लॉक मीटिंग मे ही एक स्नेह भोज का आयोजन हो जिससे और आत्मीयता निखरेगी l कोषाध्यक्ष परशुराम ने बताया कि अतिशीघ्र रसीद बुक और लेटर पेड़ छपवाकर ब्लॉक के अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जायेगा और यथा योग्य सहयोग लिया जायेगा l सभा का आभार सलीम वेलीम नर्सिंग ऑफिसर ने किया सभी ने दिल से आंनद लिया और जल्द ही आगामी मीटिंग की सहमति दी l