ठगों को सिम देने के आरोप में दो मोबाइल विक्रेता गिरफ्तार
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) खैरथल पुलिस व साइबर क्राइम ब्रांच ने शहर के दो मोबाइल विक्रेताओं को साबइर ठगों को सिम उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया। थानाधिकारी राकेश कुमार ने बताया की साइबर क्राइम मुख्यालय से आए निर्देश पर शहर के किशनगढ़बास रोड स्थित झूलेलाल मंदिर के पास एन्जल मोबाइल व एसबीआई बैंक वाली गली में एक अन्य दुकानदार कपिल सेजवानी की दुकान पर छापा मार कार्रवाई की गई। कार्रवाई में पुलिस ने पीतांबर दास पुत्र नानक राम सिंधी व कपिल सेजवानी पुत्र जेठानंद सेजवानी को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी ने बताया की ये दोनों दुकानदार एक आई डी से कई सिम निकाल कर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस जांच में पाया की कई सिम इन दोनों आरोपियों ने साइबर ठगों को भी बेची थी। इनके द्वारा बेचीं गई सिम से बरनाला पंजाब व लाहुपूरी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र से साइबर ठगी होना पाया गया। पुलिस ने दुकानदारों के पास से भी रखी सिम भी बरामद की है। मामले की गहन जांच की जा रही है।