69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 69 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 14 वर्षीय( छात्र-छात्रा ) 17 सितंबर :(बुधवार) को स्कूल के खेल मैदान में समापन हुई।
खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार प्रातः 10 बजे हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि - रोहिताश बोहरा उपाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान महापंचायत, अध्यक्षता- सीमा सरजीत चौधरी सरपंच सोडावास एवम विशिष्ट विशिष्ट - शीशराम चौधरी व्यापार मंडल अध्यक्ष, सुभाष सूबेदार, प्रदीप यादव प्रधानाचार्य माजरी खोला, हरिराम ड्राइवर रहे । खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रा वर्ग - प्रथम भोजपुर, द्वितीय नगली ओझा, : छात्र वर्ग - प्रथम लंगड़ बास, द्वितीय सोडावास, तृतीय नगली ओझा ।
प्रधानाचार्य कृष्ण यादव ने सभी खिलाड़ियों व अतिथियों का माला व साफा पहना कर सम्मान किया एवं विजेता टीमो को विजेता कप, स्मृति चिन्ह, मेडल देकर सम्मानित किया ।