सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत शहर मंडल उदयपुरवाटी की कार्यशाला संपन्न हुई
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )शहर मंडल उदयपुरवाटी में दिनांक 16 सितंबर 2025 कोसेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गणेश मंदिर के पास मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया l इसमें सेवा ही संगठन की भावना को जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई l इसमें स्वच्छता अभियान रक्तदान शिविर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है l इस दौरान अशोक सैनी बूथ मंत्री आनंद सैनी ,महेश सैनी, राजेश सैनी आईटी सेल प्रमुख प्रदीप कुमार बूथ सुभाष सैनी, धनाराम सैनी, बाबूलाल कुमावत ,गिरधारी लाल सैनी आदि उपस्थित रहे l


