खेरली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मनाया 75वाँ जन्मदिन: उप जिला अस्पताल खेरली में मरीजों को किये फल वितरण
खेरली (दिनेश लेखी) भारतीय जनता पार्टी मण्डल खेरली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75 वाँ जन्मदिन विधायक रमेश खींची के नेतृत्व में मनाया गया।
मण्डल अध्यक्ष शीलेंद्र चौहान ने बताया कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 75वें जन्मदिन पर प्रातः 7 बजे कस्बे के मंदिरों में जाकर प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की कामना की। वही राजकीय उप जिला अस्पताल खेरली में मरीजों के लिए फल वितरण किये। इसके उपरांत अस्पताल में शिविर में शुभारम्भ किया जिसमें गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच व दवाई वितरण की गई।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष संदेश खंडेलवाल, पूर्व प्रधान संजय खींची, महेश पाराशर, बनवारी लाल जांगिड़, ओमप्रकाश लालपुरिया, सतीश अग्रवाल, महेश जैन, लोकेन्द्र प्रजापत, पंकज कटारा, सुनील गोयल, रघुवीर चौहान, राम स्वरूप यादव, गोपेश यादव, श्रीकान्त शर्मा, कन्हैया चौधरी, दीपक सैनी, शैलेश समूची आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

