सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस
रामगढ़ (राधेश्याम गेरा)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ग्राम पंचायत चौमा में एक दिवसीय ग्रामीण सेवा शिविर के रूप में मनाते हुए राजस्व, कृषि , चिकित्सा, पंचायतीराज विभाग , बैंक सहित सभी विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। । वह वित्तीय साक्षरता केंद्र रामगढ़ से बीमा, पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, नया खाता खोलना, बंद खाता सक्रिय करना, फ्रॉड से बचने व सावधानी की जानकारी दी गई। कैंप में 225 लोगों ने भाग लिया। कैम्प मे एसडीएम अनिल कुमार मीणा, तहसीलदार अंकित गुप्ता,बैंक स्टाफ, सरपंच संतरा सेकेट्री आदि सभी अधिकारी उपस्थित रहे- संतरा देवी, रघुवीर सैनी, सियाराम सैनी, विश्वेन्द्र, डॉ. कृष्ण कुमार, जयकिशन, राजवीर,परमलाल, फूलचंद आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


