खाटू श्याम दर्शनार्थियों को वितरण की प्रसादी: एकादशी पर खाटू श्याम बाबा के किए दर्शन
हलैना (विष्णु मित्तल) कस्बा के पुलिस थाना परिवार तथा धर्मार्थ लोगों की ओर से कस्बा हलैना के खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों को प्रसादी वितरण की और भक्तों ने खाटू श्याम बाबा के दर्शन कर विश्व शांति परिवार कल्याण की कामनाएं की। इस अवसर पर रामकुमार शर्मा , राजू ठाकुर , जयप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा और थाना के पुलिस कर्मियों ने भक्तों की सेवा भाव करते हुए फल , जलपान आदि वितरण किया