श्री बाल विकास शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय नगर में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजित
नगर (दिनेश लेखी) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के तहत श्री बाल विकास शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय अलवर रोड नगर में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेबी स्मार्ट प्रशिक्षक सुरभी गुप्ता ने सेबी, प्रतिभूति बाजार, प्रायमरी मार्केट, सेकेंडरी मार्केट, ट्रेडिंग, डिमैट अकाउंट, निवेश के तरीका, सुरक्षित निवेश, शेयरधारक के अधिकार, निवेशक शिकायत प्रक्रिया, म्युचुअल फंड, एसआईपी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिसमें मुख्य रूप से सफल व शांतिपूर्ण जीवन के लिए निवेश जरूरी है। ताकि भविष्य के लिए फाइनेंस सुरक्षित हो सके। धन में बढ़ोतरी के लिए निवेश करना चाहिए। जरूरी फंड इकट्ठा करने की कुंजी सही वित्तीय उत्पादों का चयन करना और निवेश के बारे में समझदारी से निर्णय लेना है। इसलिए अपनी वित्तीय जरूरतों और वहनीयता के आधार पर उनकी तुलना करने से आप एक स्मार्ट निवेशक बन जाएंगे। इससे आपको भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों को तुरंत पूरा करने में मदद मिलेगी।
निवेश जितना लंबे समय के लिए होता है। कंपाउंडिंग की ताकत उतनी ही अधिक होती है। इससे संबंधित रिटर्न भी मिलता है। निवेश राजनीतिक और आर्थिक बदलावों के अधीन हैं। इसलिए आपको बाजार की स्थितियों पर नजर रखनी होगी। अस्थिरता और अपने निवेश पर पड़ने वाले प्रभाव की जांच करनी होगी। यह आपको समय पर बदलाव करके निवेश वैल्यू को सुरक्षित करने में मदद करेगा। इस मौके पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मदनलाल, दिनेश लेखी, डॉ बलवंत सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह डॉ रामबाबू, नंदराम, रजनी कुमारी सत्यवीर सिंह, सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थी