भिवाड़ी बाईपास पर दिनदहाड़े चोरी सीसीटीवी मे कैद, दुकानदार के 15 हजार और मोबाइल चुराया

Sep 18, 2025 - 15:05
 0
भिवाड़ी बाईपास पर दिनदहाड़े चोरी सीसीटीवी मे कैद, दुकानदार के 15 हजार और मोबाइल चुराया

भिवाड़ी (अनिल गुप्ता)

भिवाड़ी बाईपास पर स्थित ए वन कॉटन एंड फॉम मैटर्स दुकान में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश ने दुकान के गल्ले से 15,000 रुपये नकद और काउंटर पर रखा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन चुरा लिया। घटना के समय दुकानदार सलमान खान दुकान के अंदर सोफे पर सो रहे थे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दुकान मालिक सलमान खान ने बताया कि भिवाड़ी बाईपास पर लंबे समय से जलभराव की समस्या के कारण उनका व्यवसाय पहले ही प्रभावित हो चुका है। बुधवार को ग्राहकों के न आने के कारण वह दोपहर में सो गए थे। इसी दौरान बदमाश ने रेकी कर गल्ले से पर्स और नकदी के साथ-साथ मोबाइल चुरा लिया। जागने पर मोबाइल गायब होने की जानकारी मिली, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चोर की करतूत सामने आई।  सलमान ने आसपास तलाश की, लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने तुरंत ई-मित्र के जरिए पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की, लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है, न ही चोरी का सामान बरामद हुआ है।

सलमान खान ने भिवाड़ी में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस का रवैया समझ से परे है। उसी दिन भिवाड़ी बाईपास पर आशियाना आंगन सोसाइटी में भी एक बदमाश को पांचवीं मंजिल पर खिड़की काटकर चोरी के प्रयास में सोसाइटी के लोगों के द्वारा पकड़ा गया है। सोसाइटी के लोगों ने बदमाश और उसके एक साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। स्थानीय लोगों में बढ़ती चोरियों को लेकर आक्रोश है और वे पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................