प्रधानमंत्री जन्म उत्सव पर भागना में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर

Sep 20, 2025 - 11:10
 0
प्रधानमंत्री जन्म उत्सव पर भागना में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

 कोटकासिम (जयबीर सिंह) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम भागना स्थित हॉस्पिटल में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य व पूर्व विधायक राम हेत सिंह यादव ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि “समाज के अंतिम पायदान पर बैठी महिला का भी सम्मान होना चाहिए। उसे सही स्वास्थ्य सुविधा मिले और समय पर उसका इलाज सुनिश्चित हो।”उन्होंने आह्वान किया कि अधिक से अधिक मातृशक्ति इन शिविरों से लाभान्वित हों ताकि सरकार की यह योजना समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, प्रधान संतो देवी, जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल शर्मा, अशोक महंत, चंदन सिंह, मुनेश यादव, विक्रम सिंह, वीरू, एमपीएस कैलाश चंद, डीएचएमओ गोविंद सिंह, डॉक्टर पंकज सैनी, डॉक्टर राजेश सैनी तथा रिंकू यादव सहित अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................