श्री बूढ वाले बालाजी नौरंगपुरा का पटोत्सव व विशाल मेला 24 को

Sep 21, 2025 - 12:32
 0
श्री बूढ वाले बालाजी नौरंगपुरा का पटोत्सव व विशाल मेला 24 को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ वाले बालाजी धाम नवरंगपुरा का अगले महीने 24 अक्टूबर को पाटोत्सव व विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा l 23 अक्टूबर को रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l  मेला कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार  अगले महीने आयोजित होने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है l मेला कमेटी के अनुसार मेले में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दाव पेच दिखाए जाएंगे l मेला कमेटी के अनुसार 23 अक्टूबर की रात्रि को भजन संध्या का आयोजन होगा l 24 अक्टूबर को पटोत्सव , संगीतमय सुंदरकांड, हवन ,पूर्णाहुति, बाधा दौड़ , रस्साकसी ,कुश्ती दंगल एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l  मेला कमेटी के सदस्यों के अनुसार  आगामी 4 अक्टूबर को मंदिर परिसर में धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें मेले की तैयारी को लेकर विचार विमर्श होगा l 24 अक्टूबर को ही भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें दिन भर श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................