सांसद खेल महोत्सव शुरू, दर्जनों खेलों में दिखेगी प्रतिभा: ग्रामीण युवाओं को मिलेगा मंच

Sep 21, 2025 - 12:47
 0
सांसद खेल महोत्सव शुरू, दर्जनों खेलों में दिखेगी प्रतिभा: ग्रामीण युवाओं को मिलेगा मंच


बदायूं/यूपी (अभिषेक वर्मा ) : खेल महोत्सव के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव एवं विधायक खेल स्पर्धा-2025-2026 कार्यक्रम का  मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया प्रभारी आंवला व पूर्व विधानसभा प्रभारी दातागंज ने व विशिष्ट अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया व ब्लाक प्रमुख दातागंज कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया के साथ संसदीय क्षेत्र दातागंज संतोष कुमारी मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला दिन रविवार को पहुंच कर सांसद खेल महोत्सव,सांसद खेल महोत्सव एवं विधायक खेल स्पर्धा-2025-2026 का उद्घाटन  करते हुए खेल का उद्घाटन कराया, इस अवसर पर युवाओं में खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नमो साइक्लोथॉन एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर राज्यसभा सांसद मिथलेश कठेरिया ने आयोजन को लेकर तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य का मूल आधार हैं. सांसद खेल स्पर्धा युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगी साथ ही उन्होंने दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया को जनपद के सबसे अधिक विकास कराने वाले विधायक बताते हुए, प्रदेश मे एक अलग पहचान रखने वाले लोकप्रिय विधायक बताया। और दातागंज  ब्लाक प्रमुख कुंवर अतेंद्र विक्रम सिंह उर्फ़ अंकित भैया को सबसे युवा सफल क्षेत्र में सर्वाधिक विकास कराने वाले ब्लाक प्रमुख बताया हुए कहा कि हम दिल्ली तक इनकी सराहना करेंगे। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ़ बब्बू भैया ने बताया कि स्पर्धा में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट सहित पारंपरिक व मोहल्ला खेल जैसे खो-खो, नींबू दौड़, बोरी दौड़ और रस्साकसी को भी शामिल किया गया है. खास बात यह है कि इस बार चार वर्गों में प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और स्कूली बच्चों को भी प्रतिभाग का अवसर मिलेगा. योग को भी प्रतियोगिता में शामिल किया गया है.विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया और कहा कि यह आयोजन फिट इंडिया आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही खेलों में प्रतिभा को तलाशने का एक बड़ा अवसर है,दूरदर्शी सोच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देन है। मंडल स्तर से लेकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस दौरान दातागंज उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह, सी.ओ  दातागंज के के तिवारी , प्रभारी निरीक्षक गौरव बिश्नोई, भाजपा नेता हेमचंद गौतम, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार सिंह उर्फ़ पालू भैया, चेयरपर्सन  पति अनूप गुप्ता , भाजपा नेता अंशुल सागर, जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर मौर्य, पत्रकार गौरव गुप्ता, भाजपा नेता विपिन कुमार, गुड्डू यादव, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................