जवाई बांध से रबी फसल के लिए जल वितरण समिति की बैठक 4 अक्टूबर को

Sep 21, 2025 - 14:30
 0
जवाई बांध से रबी फसल के लिए जल वितरण समिति की बैठक 4 अक्टूबर को

तखतगढ़ (बरकत खा)  रबी फसल वर्ष 2025-26 के लिए जवाई बांध से सिंचाई के लिए पानी वितरण को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी। कार्यालय सहायक अभियंता, जल संसाधन विभाग एवं जल वितरण समिति जवाई बांध से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों की सिंचाई के लिए पानी देने अथवा पिने के लिए पानी आवंटन के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के लिए यह बैठक 4 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे जवाई जल वितरण समिति कार्यालय में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त (जोधपुर) सुनीता चौधरी ने बताया कि बैठक में संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समिति सदस्य उपस्थित रहेंगे। इसमें पानी की उपलब्धता, मांग और वितरण के संतुलन पर चर्चा होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................