सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करायें- सांसद

Sep 24, 2025 - 13:37
 0
सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) सांसद संजना जाटव ने कहा कि केन्द्र द्वारा प्रवर्तित योजनाओं में जनहित के कार्यों को सभी विभाग समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ दिलायें।
सांसद बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि जिले में ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए मिलकर कार्य करें। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में पात्र परिवारों का पारदर्शिता से चयन किया जाकर समय पर किश्तों का भुगतान किया जाये। उन्होंने कहा कि राजीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर गुणवत्तायुक्त उत्पाद के लिए प्रेरित करें तथा आवश्यक होने पर प्रशिक्षण भी दिलाया जाये। उन्होंने ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के लिए नियोजित राजीविका समूह की महिलाओं को समय पर भुगतान करने के निर्देश दिये। 
सांसद ने स्वास्थ्य मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा आमजन को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल योजना, दिव्यांग आईडी कार्ड का प्रचार प्रसार कर पात्रजनों को समय पर लाभान्वित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जन औषधि केंद्रों को अधिकाधिक स्थानों पर खोलने की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने कहा कि आंगनबाडी केन्द्रों के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पोषाहार का वितरण, टीकाकरण की जानकारी दे तथा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना में बालिकाओं को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहे समय पर सत्यापन एवं पेशन भुगतान की व्यवस्था की जाये। सांसद ने जिले में जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना गांवों के लिए बेहत्तर है सही क्रियान्यवन किया जाये। गांवों में पाइप लाइन डालने खोदी गई सड़कों की समय पर मरम्मत पूरी की जाकर पूर्ण हो चुकी योजनाओं से पेयजल सप्लाई शुरू की जाये। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की, कि वे जनप्रतिनिधियों के फोन का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जवाब दें। 
सांसद ने जिले में किसानों को उर्वरकों की पादर्शिता से उपलब्धता के लिए जिला कलक्टर द्वारा सोशल मीडिया पर स्टॉक की सूचना सार्वजनिक करने के सराहना करते हुए कहा कि किसानों को समय पर सही दरों पर खाद उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने ऊर्जा विभाग को प्रधानमंत्री कुसम योजना का प्रचार करने, ढीले तारों को दुरुस्त करने, विद्युत सप्लाई तन्त्र का दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़कों के कार्य को गुणवत्ता से कराने, नदबई आरओबी के कार्य को गति देने के निर्देश दियें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान में संवेदनशीलता व जवाबदेही दिखाएँ। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाएँ प्राथमिकता में रखकर अधिकारी समर्पित भाव से कार्य करें, जनहित के कार्य को पूरा कराने एवं सक्षम स्तर तक जिले की बात रखने वे हमेशा तत्पर हैं। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उर्वरकों की उपलब्धता, फसल खराबा की गिरदावरी की वर्तमान स्थिति तथा सेवा शिविरों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। जिला परिषद सीईओ मृदुलसिंह ने ग्रामीण विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राहुल सैनी, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा, सीएमएचओ डॉ. गौरव कपूर सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण, दिशा बैठक के मनोनित सदस्य मौजूद रहे।                    

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................