सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Sep 25, 2025 - 13:20
 0
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  मनाई

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत अंतोदय एवं मानववाद के प्रणेता व भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय  की जयंती गुरुवार को
 शिशु वाटिका सभागार में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी के नेतृत्व में मनाई गई ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गिरधारी लाल राठी व विशिष्ट अतिथि चोरेलाल सैनी थे। जयंती के इस अवसर पर मुख्य वक्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की कुशल संगठनकर्ता एकात्म मानवतावाद पर विस्तार से समझाया व सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया की पंडित दीनदयाल   के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को नया संदेश देना चाहिए। इस अवसर पर  भाजपा महामंत्री राजेंद्र , अशोक सैनी, वीरेंद्र सिंह शेखावत व कोषाध्यक्ष विजय कुमार चेजारा उपाध्यक्ष शंभू दयाल सैनी ,मंडल मंत्री आनंद सैनी, आईटी प्रमुख अनिकेत सैनी , बूथ अध्यक्ष सुभाष सैनी, मुकेश मीणा ,दौलत राम चांवरिया, विनोद सैनी ,महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी ,अंकित सैनी जयंती के इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................