तीन दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का पापड़ा के दीक्षा पब्लिक स्कूल में हुआ समापन

दीक्षा स्कूल पापड़ा के 43 बच्चों का राज्य स्तर पर हुआ चयन

Sep 25, 2025 - 13:21
 0
तीन दिवसीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता का पापड़ा के दीक्षा पब्लिक स्कूल में हुआ समापन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )  उपखंड क्षेत्र के पापड़ा गांव में स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवस से जिमनास्टिक प्रतियोगिता के समापन समारोह पर कई लोग मौजूद रहे l
69वी जिला स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता 2025-26 (वर्ष 17/19) में  दीक्षा स्कूल पापड़ा के कुल 43 बच्चों का राज्य स्तर के लिए चयन करवा कर कीर्तिमान हासिल किया। गुरुवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन दीक्षा पब्लिक स्कूल पापड़ा में हुआ इसके मुख्य अतिथि भारतीय प्रथम फाइटर पायलट मोहिना सिंह के पिताजी प्रताप सिंह जितरवाल तथा विशिष्ट अतिथि  पूर्व प्रधानाध्यापक लीला राम बड़सरा, पापड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव, पापड़ा के PEEO पप्पू  जांगिड़, दीक्षा स्कूल के प्रधानाचार्य नेतराम मीणा तथा PTI सुरेंद्र मावलिया, पापड़ा गांव के ग्राम विकास अधिकारी विक्रम, नागर मल सैनी तथा समस्त निर्णायक समिति के सदस्य के द्वारा किया गया।
निर्णायक समिति के द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम निम्न प्रकार है l इस दौरान आयु वर्ग 19 वर्षीय छात्र प्रथम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीटनवाड, द्वितीय दीक्षा पब्लिक स्कूल पापड़ा, तृतीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भड़ौदा खुर्द, आर यू वर्क 19 वर्षीय छात्र प्रथम दीक्षा स्कूल पापड़ा द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर बलवंतपुरा तृतीय जय सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारनौद मालेगांव, आयुर्वेदिक 17 वर्षीय छात्र प्रथम दीक्षा पब्लिक स्कूल पापड़ा, द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर बलवंतपुरा ,तृतीय जय सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारनौद मालीगांव, आयु वर्ग 17 वर्षीय छात्र प्रथम दीक्षा पब्लिक स्कूल पापड़ा, द्वितीय महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पापड़ा, तृतीय सरस्वती विद्या मंदिर बलवंतपुरा रहे l इस दौरान कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................