जेजेटी विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम, महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

Sep 26, 2025 - 14:19
Sep 26, 2025 - 14:20
 0
जेजेटी विश्वविद्यालय में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम,  महिलाओं ने किया डांडिया नृत्य

झुंझुनू (सुमेरसिंह राव) श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबडेवाला विश्वविद्यालय  के महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा विश्वविद्यालय सभागार में “आह्वान – दुर्गा पूजा महोत्सव 2025” का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने दीप प्रज्वलित कर की। उनके साथ ही कुलसचिव डॉ. अजीत कुमार, मुख्य वित्तीय अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी कपिल जानू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की पूजा और पुष्प अर्पित कर मंत्रो उच्चारण के साथ महिलाओं के धुनुची नृत्य से हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में प्राध्यापिकाओं और छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही प्रतियोगिताएँ भी हुईं जैसे – ग्रेट गेटअप प्रतियोगिता, मेरा परम मित्र और बॉलीवुड हुक स्टेप प्रतियोगिता।

कार्यक्रम के दौरान महिला गरिमा बढ़ाने की शपथ भी दिलाई गई और अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मधु गुप्ता और विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमलता टिबरेवाला थी यह आयोजन महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. कंचन कुमारी और सह संयोजिका डॉ. विनीता कुमारी रहीं। कार्यक्रम के अंत में  धन्यवाद ज्ञापन संयोजिका डॉ. विजय माला  ने किया।  संचालन डॉ नाजिया हुसैन और डॉ आरती पंवार ने किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की महिला अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों की उपस्थिति और उत्साह पूर्ण सहभागिता से अविस्मरणीय रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................