टुंडपुरा में 2 अक्टूबर को संत समागम और भंडारा, सन्त समाज का आगमन शुरु
हलैना (विष्णु मित्तल) गुरुमाया भक्त मंडल व सिद्ध पुरुष रंगली भगत जी महाराज के शिष्यों की ओर से राष्ट्रीय संत बालक दास महाराज ,साधु बाबा के सानिध्य में गांव टुंडपुरा स्थित श्री गुरुमाया आश्रम पर 81वा संत मिलन एव 162 वा भंडारे का आयोजन दो अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए 22 सितंबर से अखण्ड रामायण्य पाठ, श्री राम यज्ञ, मानव व मूक बधिर प्राणियों की सेवा जारी है। जिस कार्यक्रम में संतों के आगमन शुरु हो गया है। सन्त साधु बाबा, परसराम भगत,पंडा बाबा, संतोष बाबा, लखन मीणा को व्यवस्था कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। आश्रम के सेवादारों ने बताया की गुरुमाया आश्रम टुंडपुरा गांव पर 22 सितंबर से 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है । 2 अक्टूबर को अखंड रामायण पाठ का समापन,श्रीराम यज्ञ की पूर्ण आहुति होगी और संत समागम ,प्रवचन, संत दर्शन, यज्ञ की पूर्णाहुति, संत समाज की विदाई , विशाल भंडारा होगा। इस में राजस्थान, उत्तरप्रदेश , दिल्ली गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, उत्तराखंड ,मध्य प्रदेश ,हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों के धार्मिक स्थलों के संत शामिल हो रहे हैं।साथ ही आश्रम निकटवर्ती 30 गांव के लोग भाग ले रहे हैं।