अग्रवाल बन्धुओं ने लिया संगठित होने का संकल्प, सामूहिक भोज में झलकी भाई चारा व एकता की झलक
हलैना, (विष्णु मित्तल) अग्रवाल महासभा एवं नवयुवक अग्रवाल समाज की ओर से कस्वा हलैना में मनाए जा रहे अग्र वंशज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव -2025 के तहत रविवार को सामुहिक भोज का आयोजन हुआ, जिसमें शाही पकवान बने और कस्वा हलैना सहित बेरी, ललिता मूडिया, पाली, रहीमगढ, आमौली, अरोदा आदि स्थान के समस्त अग्रबन्धुओं ने भोजन किए, जिसमें भाई चारा, प्रेम की भावना, संगठित आदि की झलक दिखाई दी और अग्रवाल बन्धुओं ने संगठित होने का संकल्प लिया। अग्रवाल महासभा के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता एवं अध्यक्ष सोमेश्वर पहलवान ने बताया कि अग्रवाल महासभा के द्वारा 21 सितम्बर से महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत 22 को महाराजा अग्रसेन रथयात्रा निकाली गई और 28 को सामुहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें कस्वा हलैना सहित बेरी, ललिता मूडिया, पाली, रहीमगढ, आमौली, अरोदा, नैवाडा, खेडली गंज आदि स्थान के समस्त अग्रबन्धुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व सरपचं वासुदेव प्रसाद गोयल, सुरेश चन्द जिन्दल, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता, विष्णु मित्तल, शीतल गोयल, टिंकू सिंघल, पूरनमल जिन्दल, महेश चन्द गर्ग खाद वाले, सतीश गर्ग, रमनलाल एडवोकेट, महेश जिन्दल अनाज मण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेश जिन्दल, विनोद मित्तल, रवि गोयल, रवि जिन्दल, टिंकू जिन्दल, वीरेन्द्र मंगल, टिंकू जिन्दल कपडा वाला, हरिओम सिंघल, अशोक गुप्ता दवा वाले , दिनेशचन्द मंगल, सतीशचन्द मंगल, अनिल गोयल, डिम्पल सिंघल, मनीष गोयल, गोपाल प्रसाद मित्तल, देवेन्द्र मित्तल, रोहित मित्तल, योगेश सिंघल, द्वारिकाप्रसाद, दामोदर अग्रवाल, शीतल गोयल, महेश सिंघल दवा वाला, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।