भरतपुर के केवलादेव उद्यान में दिखा लेपर्ड ,पर्यटक ने किया मोबाइल में कैद

Sep 20, 2024 - 18:05
 0
भरतपुर के केवलादेव उद्यान में दिखा लेपर्ड ,पर्यटक ने किया मोबाइल में कैद

भरतपुर। विश्व विख्यात घना पक्षी विहार में एक बार फिर लेपर्ड का मूवमेंट दिखाई दिया । इसे एक पर्यटक ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। अबकी बार लेपर्ड पाइथन पॉइंट पर घूमता हुआ नजर आया। लेपर्ड घना पक्षी विहार के अंदर नवंबर महीने से रह रहा है। घना पक्षी विहार प्रशासन ने सुबह घूमने आने वाले लोगों को लेपर्ड के बारे में सचेत भी किया है। केवलादेव घना पक्षी विहार के डीएफओ मानस सिंह ने बताया- पिछले नवंबर से लेपर्ड केवलादेव घना पक्षी विहार में है। इससे यह लगता है घना पक्षी विहार का वातावरण एक लेपर्ड के लिए उपयुक्त है। क्योंकि घना पक्षी विहार के अंदर 2500 चीतल हैं। पहले से जंगल भी काफी अच्छा हो गया है। पानी की कमी नहीं है। इसलिए हर तरीके से लेपर्ड के लिए अच्छा वातावरण है। इसलिए वह यहां पर रुका हुआ है। डीएफओ ने बताया- जो लोग सुबह केवलादेव नेशनल पार्क के अंदर आते हैं। वह जितना हो सके, घना पक्षी विहार में कम आएं। क्योंकि लेपर्ड एक ऐसा जानवर है, जिससे हम जितना सचेत रहे उतना ही हमारे लिए अच्छा है।

  • कौशलेन्द्र दत्तात्रेय

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................