वैर में एक अक्टूबर से जबावी कीर्तन का शुभारंभ

Sep 29, 2025 - 12:20
 0
वैर में एक अक्टूबर से जबावी कीर्तन का शुभारंभ
प्रतिकात्मक छवि

हलैना (विष्णु मित्तल) वैर नगर पालिका की ओर से वैर में 1 से 2 अक्टूबर तक जबावी कीर्तन व जिकड़ी भजन कार्यक्रम होगा। ये कार्यक्रम दशहरा एव नवरात्रि पर्व के उपलक्ष में आयोजित हो  रहा है। जिसका शुभारंभ विधायक बहादुर सिंह कोली करेंगे। जबकि अध्यक्षता नगर पालिका चेयरमैन विष्णु कुमार महावर करेंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र गर्ग ने बताया कि दशहरा पर्व के उपलक्ष में 1 अक्टूबर से दो दिवसीय जवाबी कीर्तन और जिकड़ी भजन कार्यक्रम होंगे। 1 अक्टूबर को सुबह 9:00 जवाबी कीर्तन शुरू होगा जो 2 अक्टूबर को सुबह 9  बजे से सायं 5  बजे तक जिकड़ीभजन होगी।जिसका कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अक्टूबर को विधायक बहादुर सिंह कोली के मुख्य आतिथ्य, चेयरमैन विष्णु महावर की अध्यक्षता, जितेन्द्र गर्ग के विशिष्ट आतिथ्य में होगा, इसमें कीर्तन की प्रस्तुति हाथरस (यूपी) निवासी करुणा शर्मा, मुकेश शर्मा, जलेश्वर के सतीश दीवान, वैर के मदन पंजाबी देंगे, जबकि जिकड़ी भजन की प्रस्तुति विमलेश, राधा तेजसिंह, लक्ष्मी, अमर सिंह देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................