मोबाइल का ज्यादा प्रयोग आंखों के लिए घातक
मुंडावर (देवराज मीना) सोडावास की समीप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पदमाडा कला में सोमवार को प्रधानाचार्य उपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में राजस्थान राज्य महिला नीति के तहत आंखों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उपेंद्र चौधरी ने बालिकाओं को नेत्र सुरक्षा व सुरक्षा के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि आंखों के लिए सबसे अच्छा विटामिन ( ए ) होता है। जो हमें सबसे ज्यादा मात्रा में मूली के पत्तों व धनिए के पत्तों से प्राप्त होता है। इसलिए हमारे घर के बुजुर्ग सब्जियों में इनके पत्तों को शामिल करते थे। हमें भी अपने भोजन में इनको शामिल करना चाहिए।
उधर शाला के अध्यापक कृष्ण यादव ने बताया आंखों को स्वच्छ पानी से धोना, मोबाइल, टी.वी आदि कम से काम में लेना व स्वच्छ भोजन करना चाहिए ।उधर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा ने सभी छात्राओं को इन सभी बातों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। क्योकि आंख है तो जहान है.

