पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रकिया प्रारम्भ
भरतपुर, 25 जून (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) तकनीकी शिक्षा निदेशालय राजस्थान जोधपुर द्वारा राजस्थान के समस्त सहशिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2025-26 के लिये डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश पद्धति से प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
श्री गोकुल वर्मा राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्याालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि समस्त सहशिक्षा पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में द्धितीय वर्ष में 11 जून 2025 एवं प्रथम वर्ष में 20 जून 2025 से प्रवेश के लिये ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आवेदन एवं विकल्प पत्र आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इण्टरनेट के माध्यम से एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म व ऑप्शन फार्म भरे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि द्वितीय वर्ष के लिए 5 जुलाई 2025 तथा प्रथम वर्ष के लिए 10 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पोर्टल https://kdhte.rajasthan.gov.in विभागीय बेवसाइट https//dte.rajasthan.gov.in पर किये जा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये ऑनलाइन आवेदन-पत्र भरने से पूर्व प्रवेश हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश, विवरणिका, जो विभागीय बेबसाइट www.dte.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं को डाउनलोड कर, उसका आवश्यक रूप से अध्ययन करके ही अपना आवेदन-पत्र भरे।