लोहार्गल वेंकटेश बालाजी मंदिर में ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन: देवी देवताओं को करवाया जाएगा नगर भ्रमण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में वेंकटेश मंदिर परिसर में आज रविवार को 10:15 बजे पूजा अर्चना एवं 12:15 बजे तिरुपावडा कार्यक्रम संपन्न होगा l आज ही 5:15 बजे श्री वेंकटेश भगवान भूदेवी एवं श्रीदेवी देवताओं को नगर भ्रमण करवाया जाएगा l शाम 7:15 बजे बसंत उत्सव मनाया जाएगा एवं भजन संध्या का भी आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक्करों द्वारा भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l कल 6 अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे गोदा रंगनाथ एवं लक्ष्मी वेंकटेश को मंगल गीत के साथ हल्दी मेहंदी लगाने का कार्यक्रम संपन्न होगा l इस धार्मिक कार्यक्रम का प्रमुख उत्सव 7 अक्टूबर को कल्याण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा इस दौरान भगवान श्री वेंकटेश की खास चौक से श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में बारात जाएगी इसके बाद लक्ष्मी वेंकटेश गोदा रंगनाथ का पानी ग्रह संस्कार विधि विधान से संपन्न होगा l इसके बाद दोपहर में हवन पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा भी लगाया जाएगा जिसमें सैकड़ो लोग प्रसादी भी ग्रहण करेंगे l