भरतपुर :मनरेगा योजना मे बने मार्ग को जेसीबी से खुदवाकर बंद करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Oct 4, 2025 - 16:56
 0
भरतपुर :मनरेगा योजना मे बने मार्ग को जेसीबी से खुदवाकर बंद करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में रुदावल के हनुमान मंदिर रोड से गांव बाबरी को जोड़ने वाली नरेगा द्वारा निर्मित सड़क को एक कास्तकार द्वारा जेसीबी से खुदवाकर बंद करने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। उक्त रास्ता सैकड़ों वर्षों से आवागमन का प्रमुख मार्ग रहा है और करीब 12 वर्ष पूर्व मनरेगा योजना के तहत इसका निर्माण हुआ था।

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि सड़क बंद होने से ग्रामीणों और किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी होने लगी है तथा इससे नाराज होकर सैकड़ों ग्रामीण धरने पर बैठ गए है। सूचना मिलने पर रुदावल नायब तहसीलदार जयप्रकाश शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचे और समझाइश करने की कोशिश की गई लेकिन ग्रामीण रास्ता तत्काल खुलवाने की मांग पर अड़े रहे।

प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त स्थिति की गंभीरता एवं मामले को गंभीर होता देख तहसीलदार राकेश गिरी, ग्राम सरपंच कुमरपाल कोली और पंचायत सचिव राकेश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जेसीबी मंगवाई और बंद किया गया रास्ता खुलवाया था। रास्ता खुलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने मांग की कि भविष्य में ऐसे अवरोधों को रोका जाए।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................